विवाहिता ने पति समेत अन्य पर कराई रपट

अवैध संबन्ध, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोप


वाराणसी। कैण्ट के सरसौली निवासीनी विवाहिता ने पति समेत ससुराल के तीन महिला दो पुरुष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कैन्ट में मुकदमा दर्ज कराया।


वृंदावन कालोनी सरसौली निवासिनी का विवाहिता ने पति पर अवैध संबंध बनाने,ससुर पर छेड़छाड़ करने व विरोध पर सास, ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाया और कैंट थाने में रपट दर्ज कराई।


महिला का कहना है कि  विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस मामले में मायके में शिकायत की तो ससुराल वाले आगे गलती नही होने की बात कहकर मामले को टालते रहे। उसने ये भी आरोप लगाया कि शादी हुई तीन साल बीत गए लेकिन उसने संबन्धि स्थापित तक नहीं किया। पूछने पर पति मारपीट पर उतर आता था। विवाहिता ने पति के उपर अवैध संबन्ध बनाने और आपत्तिजनक हाल में देखे जाने की बात कही। उसने जब इस बात की जानकारी सास और ननद को दी तो उल्टे उसे मारापीटा गया। विवाहिता ने ससुर के उपर छेड़खानी का आरोप लगाया। उसका कहना था कि मौका देख ससुर उसके साथ छेड़खानी करते थे